{"_id":"617d2e43c42fee3a4007caae","slug":"dead-body-of-farmer-was-found-hanging-on-tree-family-said-was-upset-due-to-not-getting-fertilizer-as-per-requirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, परिजन बोले- जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से था परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, परिजन बोले- जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से था परेशान
Sat, 30 Oct 2021 05:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 05:06 PM IST
सार
ललितपुर में खाद न मिलने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से एक पर्ची भी मिली है, लेकिन पर्ची पर हस्ताक्षर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौरा खुर्द निवासी 37 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे परिजनों का कहना है कि वह नौ एकड़ खेत के लिए जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से परेशान था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक पर्ची भी मिली, जिस पर खाद न मिलने पर आत्महत्या का जिक्र किया है, लेकिन उस पर कोई दस्तखत नहीं है।
विज्ञापन
डीएम आलोक सिंह ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। कोई और कारण हो सकता है। घटना और मृतक की जेब से मिली पर्ची की जांच कराई जाएगी।