फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man found landing half-naked in the pond

तालाब में अर्धनग्न उतराता मिला युवक का शव

Sun, 24 Oct 2021 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found landing half-naked in the pond
ललितपुर। थाना बालाबेहट के अंतर्गत तालाब में शनिवार को सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव उतराता मिला। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना बालाबेहट के अंतर्गत कस्बा के जैन मंदिर के पास निवासी अमित जैन उर्फ सनी (26) पुत्र अरविंद जैन गांव में ही एक व्यक्ति की लगभग तीन एकड़ जमीन पर ठेके पर खेती करता था। वह समोसा का ठेला एवं किराने की दुकान भी चलाता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को जब वह खाद लेने के लिए गांव की समिति पर जा रहा था, तभी रास्ते में एक अन्य व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। दोनों के बहस तगड़ी बहस हो गई। इसके बाद वह किसी प्रकार खाद की दुकान पर पहुंचा और खाद खरीदी।

इसके बाद उसने समोसा का ठेला लगाया और फिर शाम को छह बजे घर पहुंचकर दुकान लगाने की बात कहकर घर से निकल गया। फिर वह रात भर घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाने की सोचकर उसकी खोजबीन नहीं की। इसके बाद शनिवार की सुबह गांव में ही स्थित तालाब में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला, लेकिन तालाब के आसपास मृतक के कपड़े नहीं मिले। जानकारी मिलने पर पुलिस व परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता अरविंद जैन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed