फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body found

भैंस चराने गया ग्रामीण नदी में उतराता मिला

Sat, 18 Apr 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
dead body found
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बछरावनी में भैंस चराने गया ग्रामीण गांव के पास से निकली नदी में अगले दिन उतराता मिला। संभावना जताई जा रही है कि ग्रामीण नदी पार करते समय जलकुंभी में फंसने से पानी में डूब गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बछरावनी निवासी हद्दू (48) पुत्र दमरे कुशवाहा शुक्रवार की दोपहर में भैंस चराने के लिए गांव के बाहर सजनम नदी के पास गया था। लेकिन, देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कहीं पता नहीं चल सका। जबकि, भैंस वापस लौट आई। परिजनों ने अगले दिन सुबह फिर से तलाश शुरू की, तो नदी में कीदढ़ घाट के पास हद्दू का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना बार पुलिस को दी, जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अरिंवद कुशवाहा ने बताया कि उसके चाचा हद्दू शुक्रवार को भैंस कराने गए थे। आशंका है कि नदी पार करते समय उसमें फैली जलकुंभी में फंस गए होंगे, जिससे वह पानी में डूब गए। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed