{"_id":"5d0a2ce68ebc3e643c4d7b30","slug":"dead-body-found-at-piprai-village-lalitpur-news-jhs1416508134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरई में पेड़ से लटका मिला शव
तीन दिन से गायब चल रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरई में तीन दिन से घर से गायब चल रहे युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पिपरई निवासी हुकुम सिंह (25) पुत्र स्व. रजऊ सहरिया मजदूरी करता है। वह कई बार मजदूरी के कारण एक- दो दिन घर नहीं आता था। 16 जून की शाम को करीब छह बजे हुकुम सिंह घर से शौच की कहकर खेतों की ओर निकल गया। काफी देर तक नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला तो परिजनों ने मजदूरी पर जाने की सोचकर अधिक चिंता नहीं की। लेकिन, इसके बाद जब वह दो दिन तक भी नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पर, उसका कहीं पता नहीं चल सका।
मंगलवार की सुबह करीब दस बजे युवक का एक रिश्तेदार गांव से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित जंगल की ओर जा रहा था। वहां सड़ांध आने पर उसने आगे जाकर देखा तो हुकुम सिंह का शव एक पेड़ पर तौलिया से फांसी पर लटक रहा था। उसने इसकी सूचना गांव के प्रधान व अन्य लोगों को दी, जिस पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
जानकारी मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। फिलहाल फांसी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में जाखलौन थानाध्यक्ष एके सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हुकुम सिंह को काफी पहले एक पैर में कुल्हाड़ी लगने की वजह से घाव हो गया था, जो नासूर सा बन गया था और अक्सर वह दर्द से परेशान रहता था। इसी वजह से उसके द्वारा फांसी लगाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।