{"_id":"60e218518ebc3e29872015f6","slug":"de-de-pyar-de-pr-khub-nache-rajaymantri-manoharlal-panth-lalitpur-news-jhs1987463101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दे-दे प्यार दे... पर खूब नाचे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दे-दे प्यार दे... पर खूब नाचे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दे-दे प्यार दे... पर खूब नाचे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ
ललितपुर। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ शादी समारोह के दौरान शराबी फिल्म के गाने दे- दे प्यार दे, प्यार दे, प्यार दे, दे-दे प्यार दे... पर बरातियों के साथ खूब थिरके। इस दौरान वह मास्क भी नहीं लगाए हैं। उनके नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। हालांकि, राज्यमंत्री ने इसे निजी मामला बताया है।
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सख्ती कम होती जा रही है। शादी समारोह में भी छूट मिल गई है। लेकिन, अब भी लोगों को सख्त निर्देश हैं कि वे मास्क का प्रयोग अवश्य करें। लेकिन, रविवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ इन निर्देशों से बेखबर दिख रहे हैं। शादी समारोह में वे बरातियों के साथ खूब डांस कर रहे हैं। न तो मास्क लगाया गया है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दिया गया है। मंत्री के साथ बराती भी खूब नाच रहे हैं। अधिकांश बराती बिना मास्क के हैं।
इस संबंध में राज्य मंत्री का कहना है कि कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। वह इसके लिए लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं। बरात में खाने पीने के समय मास्क हटाना लाजमी हो जाता है। बरात में शामिल होना उनका व्यक्तिगत मामला है। बरात में यदि कोई पीछे पड़ेगा तो नाचने में कोई गुनाह नहीं किया। फिलहाल वायरल वीडियो कब और कहां का है इस संबंध में मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।