फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DC MNREGA inspected the reality of MNREGA works, sought clarification from the secretary

डीसी मनरेगा ने निरीक्षण कर जानी मनरेगा कार्यो की हकीकत, सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
DC MNREGA inspected the reality of MNREGA works, sought clarification from the secretary
ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण डीसी मनरेगा ने किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा और स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उक्त दिवस का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं टूटे मिले साइनबोर्ड का भुगतान न करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बार, धमना, पुलवारा, मिर्चवारा, बुरागांव में चल रहे मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिली तो उसमें सुधार करने का निर्देेश दिया। ग्राम पुलवारा में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। आठ श्रमिक काम करते हुए मिले। जिसमें तीन महिलाएं और पांच पुरुष थे। मौके पर साइनबोर्ड टूटा हुआ मिला। साइनबोर्ड की गुणवत्ता खराब पाई गई और बोर्ड पर सभी कॉलम पर विवरण अंकित नहीं किया गया था। इस पर साईनबोर्ड का भुगतान न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक जॉबकार्ड धारक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराए जाने को कहा। इसके बाद ग्राम पंचायत बार में बनाए जा रहे संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। मस्टरोल पर चार श्रमिकों की अनुपस्थिति दर्ज की गई है। शेष श्रमिकों के कॉलम खाली छोड़े गए थे। मस्टरोल अवलोकन से स्पष्ट है कि श्रमिकों की फर्जी हाजिरी अंकित कर मजदूरी की धनराशि निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबध में संबधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां पर एनएमएमएस का प्रयोग उक्त कार्य पर नहीं कराया जा रहा था। साथ में एक भी महिला मेट नहीं लगाई गई थी। ग्राम पंचायत धमना में अमृत सरोवर कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्य के धनराशि 8.30 लाख रुपये है। निरीक्षण के दौरान मौके पर चार पुरुष श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए हैं। कार्यस्थल पर मस्टरोल पाया गया है। ग्राम पंचायत बुरागांव में मनरेगा का कार्य अमृत सरोवर पर किया जा रहा था। यहां 15 श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया गया है। गांव में शिव मंदिर की टौरिया पर कराए गए पौधरोपण कार्य पर रखरखाव के लिए निराई गुढाइ व थाले बनाए जा रहे थे। कार्य की लागत 3.49 लाख रुपये थी। इस पौधारोपण पर दस श्रमिक कार्य करते मिले। पावर प्लांट की बाउंड्रीवाल के किनारे किए गए पौधारोपण की निराई गुढाई 16 श्रमिक कर रहे थे। इस कार्य की लागत 4.72 लाख है। डीसी मनरेगा ने सभी ग्राम पंचायतों में जॉबकार्ड धारक परिवारों के श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार देने और बीस से अधिक श्रमिकों के कार्य पर महिला मेट के माध्यम से नियोजित करते हुए मोबाइल पर एनएमएमएस एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

ब्लॉक बार के ग्राम पुलवारा, मिर्चवारा, बुरागांव, बार और धमना में चल रहे मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पुलवारा में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए। जिस पर उनका स्पष्टीकरण लेने और स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उक्त दिवस का वेतन रोकने को बीडीओ को निर्देशित कर दिया है।-रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed