फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Daughter's life saved by hanging by holding a pipe in the well

छोटी बिटिया ने रोका तो उसे भी अपने साथ खेत पर लेकर घर से निकली थी महिला

Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter's life saved by hanging by holding a pipe in the well
ललितपुर। कुएं में कूदकर जान देने वाली महिला के बच्चे मां का शव देखते ही बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि मां को खेत पर जाने के लिए उसकी छोटी बहन ने रोका तो वह उसे लेकर निकल गई। उन्हें यह न मालूम था कि मां खेत पर किसी और मंशा से जाने की कहकर घर से निकली है। घटना से शुक्रवार को गांव में मातम छाया रहा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के चार बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। वह पत्नी और बच्चों को घर पर छोड़कर बाहर गया था। वह बृहस्पतिवार को लौट आया और दोपहर में खेत पर बकरियां चराने के लिए निकल गया। इधर, उसकी पत्नी खेत पर घास काटने की कहकर निकली तो उसकी पांच वर्षीय बेटी भी उसके पीछे लग गई। महिला उस बच्ची को लेकर खेत पर जान की कहकर घर से निकल गई। महिला ने पहले बच्ची को कुएं में फेंका और फिर खुद भी छलांग लगा दी। महिला पानी में डूब गई तो बच्ची ने कुएं में लगे पाइप को पकड़कर लटक गई थी। इसका खुलासा बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों से किया। घटना से गांव में दूसरे दिन भी मातम छाया रहा। मृतका के ससुर ने बताया कि चार बच्चों में उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी करीब 13 साल की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों का कोहराम मच गया। देर शाम उसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी निखिल पाठक ने बताया कि महिला के पति ने कई अहम जानकारियां दीं हैं। इन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में एक युवक का नाम भी आ रहा है। पुष्टि होने और तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्ट होना बताया गया है। महिला के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed