फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Daughter fulfilled the duty of a son... performed last rites of her father

Lalitpur News: बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज... पिता को दी मुखाग्नि

Wed, 27 Aug 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Daughter fulfilled the duty of a son... performed last rites of her father
ललितपुर। एक बेटी ने अपने पिता की अर्थी को कंधा व पार्थिव देह को मुखाग्नि देकर मिसाल पेश की है। दो बेटियों के पिता गांधीनगर निवासी संजय पाराशर की अंतिम इच्छा थी कि पुत्र न होने के कारण उन्हें लावारिस हाथों के बजाय बेटी के हाथ से मुखाग्नि दी जाए। सोमवार को उनकी बड़ी बेटी ने परंपराओं को तोड़ पिता की देह को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती निवासी संजय पाराशर (50) कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। झांसी में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर में उनका निधन हो गया। शव घर लाया गया। देर शाम उनकी अंतिम यात्रा गांधीनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची। संजय पाराशर के कोई पुत्र न होने के कारण उनकी बड़ी पुत्री नैनी अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंची। नैनी ने अंतिम संस्कार से पूर्व की सभी क्रियाएं पूरी की और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पिता की देह को मुखाग्नि भी दी।
विज्ञापन

इस दृश्य को देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। संजय पाराशर निजी काम करते थे और उनके दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री नैनी भोपाल में एक कंपनी में काम करती है। पिता के बीमार होने पर वह कुछ दिनों पहले घर आई थी। पिता का इलाज करवा रही थी। इस बीच सोमवार को संजय पाराशर का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed