फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dark night of the break-down in 27 villages

ब्रेक डाउन से 27 गांवों में रात भर अंधेरा

Fri, 15 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Dark night of the break-down in 27 villages
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। पुरानी प्रणाली की ओसीबी मशीनों को बदलकर नई मशीनों को लगाने में विभागीय सुस्ती ग्रामीणों पर हर रोज भारी पड़ रही है। बुधवार की रात को बाईपास सब स्टेशन पर नदनवारा फीडर की लाइन ब्रेक डाउन होने से रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


रोंड़ा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत जनपद को 12 सब स्टेशनों में बांटा गया है। सब स्टेशनों में स्थापित कई फीडरों की ओसीबी व वीसीबी मशीनों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। हाइटेंशन लाइनों की दूरियां भी 50 से 60 किलोमीटर तक हो गई हैं। लाइनों व ट्रांसफार्मर पर कनेक्शनों की संख्या में भी लगातार इजाफा हुआ है। सबसे अधिक दयनीय स्थिति बाईपास, बिरधा, पाली, सोजना, व बांसी सब स्टेशन की है।
विज्ञापन


बाईपास सब स्टेशन पर स्थापित नदनवारा, कल्यानपुरा, मसौरा, खितवांस, निवाई-कॉलोनी फीडरों की बिजली आपूर्ति दस दिनों तक लगातार बाधित रही थी। बुधवार की रात करीब दो बजे नदनवारा फीडर की हाइटेंशन लाइन ब्रेक डाउन में चली गई, जिससे ग्राम इमलिया, खजरा, देवरान, टोड़ी, अमरपुर, नदनवारा, चकमहरौनी समेत 27 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन विभाग द्वारा पेट्रोलिंग शुरू कराई और सुबह आठ बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाईपास फीडर के अंतर्गत कई ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। बाईपास और बिरधा सब स्टेशन पर दिन में कई बार मशीनें हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट के बाद भी ओसीबी मशीनें ट्रिप नहीं होती हैं, जिससे पूूरी 33 केवी लाइन ही फाल्ट में चली जाती है। लेकिन विभागीय सुस्ती के चलते मशीनों को अब तक नहीं बदला जा सका है और न ही जर्जर लाइनों की दशा ही सुधारी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed