{"_id":"672fb7df188e999ef20fd644","slug":"dap-came-after-ten-days-farmers-got-relief-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-123742-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दस दिन बाद आई डीएपी, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दस दिन बाद आई डीएपी, किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को डीएपी की रैक लगने के बाद शनिवार को बाजार में उपलब्ध हो गई है। किसानों की बोआई में देरी की चिंता अब दूर हो गई है। हालांकि, समितियों पर खाद न आने से किल्लत बनी हुई है।
वर्तमान में रबी फसलों की बोआई का सीजन चल रहा है। अधिकांश किसान अपने खेतों में पलेवा कर रहे हैं, कई किसान पलेवा कर भी चुके हैं, लेकिन खाद की किल्लत से परेशान हो रहे थे। कारण समिति पर खाद का स्टॉक शून्य हो गया है। बाजार में भी डीएपी नहीं मिल पा रही थी। दस दिनों से डीएपी न मिलने से किसानों को फसल की बुआई में देरी होने की चिंता सता रही थी। कुछ किसान एनपीके खरीद रहे थे तो ज्यादातर डीएपी का इंतजार कर रहे थे।
शुक्रवार को 1300 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक आ गई थी। शनिवार को बाजार में डीएपी उपलब्ध होने से राहत मिली। खाद लेने आए किसान डीएपी मिलने से खुश हो गए। खाद पर्याप्त मात्रा में आने से दुकानों पर कतार में नहीं लगना पड़ा। कालाबाजारी न हो, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी व अन्य क्षेत्रों में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दुकानों पर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
-- -
शनिवार को बाजार में 1300 मीट्रिक टन खाद आ गई। जल्द ही और रैक भी आएगी। किसानों को खाद की किल्लत से नहीं जूझना होगा।
- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी