फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowd came to visit even on the last day of Rakh Panchampur fair

Lalitpur News: राख पंचमपुर मेले के आखिरी दिन भी दर्शन करने पहुंची भीड़

Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Crowd came to visit even on the last day of Rakh Panchampur fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-जखौरा। विकास खंड जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचमपुर स्थित श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर मेला के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिर में आकर पूजा-अर्चना कर यहां चमत्कारी भभूत को अपने सिर माथे पर लगाया।

मेले के आखिरी दिन दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर भक्ति भाव से सत्यनारायण की कथा करवाई। मान्यता है कि यहां भभूत से सभी प्रकार के चर्म रोग दूर हो जाते हैं। मेला प्रभारी तहसीलदार सदर नरेश चंद्र ने व्यवस्थाओं और क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां लोगों ने मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीद की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार भानुप्रताप, ग्राम प्रधान राखपंचमपुर राजपाल सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक जखौरा मनोज मिश्रा, पुलिस मेला प्रभारी भारत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed