{"_id":"6101b8088ebc3e093218ab0e","slug":"crowd-at-vccinaion-centre-corona-threat-lalitpur-news-jhs200637964","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावित तीसरी लहर को नजर अंदाज कर, वैक्सीनेशन में लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावित तीसरी लहर को नजर अंदाज कर, वैक्सीनेशन में लग रही लंबी कतार
विज्ञापन
कोविड नियमों का उलंघन कर वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पाताल में उमड़ी महिलाओं की भीड़।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए शासन द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग इसके प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। जगह-जगह लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भी वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
बुधवार को जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने आए लोगों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही कोई मास्क लगाए दिखा। हैरत की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं, महिलाओं और वृद्घों की भी लाइन अलग नहीं दिखी, पुरुष और महिलाएं एक ही लाइन में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़े थे। इसके साथ ही रावर इंटर कॉलेज में भी लोगों की खासी भीड़ रही। इनमें कई लोग तो बिना मास्क के ही भीड़ में खड़े नजर आए। शांति व्यवस्था व सुविधा से कोविड वैक्सीनेशन किया जा सके, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात है। लेकिन, लोग बेखौफ होकर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण से बचना असंभव लग रहा है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन आवश्यक है, लेकिन भीड़ होने के कारण लोगों को टीका लगवाना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्ग व महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। - संग्राम सिंह
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को बैठने की व्यवस्था की जाए। लाइनें लंबी लगने से अधिक समय तक खड़े रहने में परेशानी होती है। - चुन्नालाल
संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ से बचने और सामाजिक दूरी के लिए कहा जाता है, लेकिन यहां पर न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा और न ही मास्क लगा रहे हैं। - बलवंत सिंह
वैक्सीन के लिए लोग काफी संख्या में आ रहे हैं, लेकिन कम डोज मिलने से परेशानी हो रही है। अधिक लोगों को डोज मिले तो भीड़ कम हो। - डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण