फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crop loss due to harsh winter and fog

Lalitpur News: कड़ाके की सर्दी और कोहरे से फसलों में नुकसान

Thu, 18 Jan 2024 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crop loss due to harsh winter and fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर फसलों पर दिखने लगा है। कहीं मटर और मसूर के फूल सूख रहे तो कहीं फूलों का आना बंद हो गया, इससे किसान परेशान हैं।
करीब 15 दिनों तक बादल छाए रहने से धूप भी नहीं निकली, इससे मटर व मसूर की फसलों में आ रहे फूल सूखने के साथ निकलने भी बंद हो गए। तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक मटर की खेती होती है। खरीफ की फसलें अतिवृष्टि से बर्बाद होने के बाद जैसे तैसे किसानों ने रबी फसल बोई थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और शीतलहर के साथ बादल छाए रहने का असर अब फसलों पर दिखने लगा है। मटर व मसूर की फसलें फूल रही थीं, लेकिन अब फसलों में तुसार (पाला) पड़ने लगा है। अगर ऐसे ही सर्द हवाएं चलती रहीं तो मटर व मसूर की फसलें पूरी तरह सूख जाएंगी।
विज्ञापन


----------
लगातार सर्द हवाएं चलने से फसलों को भारी नुकसान हो गया है। आज भी बादल छाए रहे, दोपहर 12 बजे धूप निकली। खेत में मटर की फसल सूख गई है।-राघवेंद्र सिंह।
---------
मैंने सबसे अधिक मटर की खेती की है। जैसे ही फसल फूल पर आई, मौसम खराब हो गया, कई दिनों तक बादल छाए रहे। मटर का फूल सूख गया है।-कप्तान सिंह।

-----------
25 दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है, आज भी शीतलहर चल रही है। फसलों में अधिक सर्दी पड़ने से तुसार लग गया है अब लागत निकलना मुश्किल हो गया है।-विजय सिंह।
-------
मैंने सबसे अधिक मटर की खेती की है। अधिक ठंड पड़ने से मटर में तुसार लग गया है, पौधे से फूल आना बंद हो गया है। अभी भी सर्द हवाएं चल रही हैं।-विक्रांत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
कोहरा और बादलों से गलन बढ़ी, लोग सर्दी से बेहाल

ललितपुर। पारा लगातार लुढ़कने से गलन बढ़ गई है। रात में कोहरा छा जाने से सुबह करीब 9 बजे के बाद सूर्यदेवता के दर्शन हो सके। धूप हल्की होने और सर्द हवाएं चलने से कई जगहों पर लोग सारे दिन अलाव के आसपास बैठे नजर आए। शाम करीब पांच बजे से कोहरा शुरू हो जाने से लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम पारा करीब सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed