फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crop crisis harvesting

सिंचाई के अभाव में सूखने लगी गेहूं की फसलें

Mon, 08 Feb 2021 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
crop crisis harvesting
सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर गेहूं की फसल। - फोटो : LALITPUR
महरौनी। जामनी बांध से निकली महरौनी रजवाहा नहर को खुलवाए जाने की मांग किसानों ने जिलाधिकारी और राज्य मंत्री से की है। किसानों का कहना है कि पानी नहीं मिलने से गेहूं की फसल सूख रही है। सिंचाई के लिए पानी जल्दी नहीं मिला तो किसानों को नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर को देरी से खोले जाने से किसानों ने खाली पड़े खेतों का पलेवा तो कर लिया था, लेकिन दलहनी फसलों की बुवाई का समय निकल जाने पर किसानों को गेहूं बोना पड़ा था। अब महरौनी मौजा में बोई गई गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। सिंचाई विभाग द्वारा दूसरी बार नहर छोड़ने से किसानों ने गेहूं की फसल में पहली सिंचाई तो कर दी थी लेकिन अब दूसरी सिंचाई का समय निकलता जा रहा है। सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसलें पीली पड़कर मुरझाने लगी हैं। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग जामनी बांध से निकली दाई जामनी नहर को जानबूझकर हर वर्ष देर से संचालित करता है। गेहूं की फसल सूखती देख किसान चिंता में डूब गए हैं। वह नहर खुलवाने के लिए अधिकारियों का मुंह ताक रहे हैं। किसानों ने बताया कि नहर के अलावा सिंचाई का कोई साधन नही है। अगर शीघ्र नहर को नहीं खोला गया तो गेहूं की फसल नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

-----
सिचाई विभाग द्वारा गलत ढंग से रोस्टर बनाए जाने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। फसलों को बचाने के लिए विभाग को नहर खोलनी चाहिए। शिवा सिंह तोमर
----
सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसल सूखने लगी है। तीन चार दिन में नहर नहीं खोली जायेगी तो पूरी फसल सूख जायेगी और किसानों को काफी नुकसान होगा। दिग्विजय सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जामनी बांध की दाईं जामनी नहर को रोस्टर के अनुसार 9 जनवरी तक चलाया जाना था लेकिन 20 जनवरी तक चलाया गया है। बांध में पानी भी कम बचा है। अंजनी माता के मेला के लिए भी पानी संरक्षित करके रखना पड़ता है। गर्मियों में पोखर भरने के लिए व पीने के लिए भी पानी बचाकर रखना पड़ता है। माहेश्वरी प्रसाद, मुख्य अभियंता।

----
नहर खुलवाने के लिए सिचाई मंत्री प्रदेश सरकार से भी बात करेंगे। फसलों को बचाने के लिए नहर को हर हाल में खुलवाया जाएगा।
मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
माइनरों में बीस दिन से नहीं पहुंच रहा पानी
दैलवारा। जाखलौन पंप नहर का पानी ग्राम दैलवारा और अमरपुर में नहीं पहुंच रहा है। इन माइनरों में लगभग 20 दिन से पानी नहीं पहुंचा है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने पानी देने की मांग की है। मांग करने वालों में भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, चंद्रप्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, इमरत लाल, लल्लूराम, तुलसीराम, सरदार सिंह, प्रमोद कौशिक, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed