{"_id":"6064d8ae8ebc3e591351e015","slug":"crop-burned-by-hightention-line-wire-taldehate-news-jhs192127999","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से किसान की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से किसान की फसल जली
विज्ञापन
कैप्सन -खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण 2 - मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौठा/ तालबेहट। बुधवार को कोतवाली के अंतर्गत ग्राम रारा में किसान के खेत में दूसरी बार हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से एक एकड़ की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बुधवार की सुबह ग्राम रारा निवासी पारीछत पुत्र मसलती सहरिया के खेत के ऊपर से निकला हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गेहूं की सूखी फसल पर जा गिरा। इससे निकली चिंगारी ने फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने जैसे ही धुआं उठता देखा, तत्काल मौके पर पानी और मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू करते, तब तक आग ने किसान की आधी फसल नष्ट हो गई।
बताते चलें कि उक्त किसान के खेत में 13 मार्च को बिजली का तार टूट कर गिरा था। लेकिन, उस समय फसल गीली होने के कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ था। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने बिजली विभाग के अधिकारियों से उस समय जर्जर तार बदलने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिया।

कैप्सन -खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण 2 - मौके पर मौजूद ग्रामीण- फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन