फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crocodile set free in rajghat dam

पकड़े गए मगरमच्छ को राजघाट बांध में छोड़ा

Fri, 23 Aug 2019 08:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
crocodile set free in rajghat dam
टपरियन सहरिया बस्ती के पीछे से मगरमच्छ पकड़ते मजदूर। - फोटो : LALITPUR
पकड़े गए मगरमच्छ को राजघाट बांध में छोड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। पिछले कई दिनों से शहर के वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम के सहरिया टपरियन बस्ती में पानी से भरी खदान में छिपे मगरमच्छ को आखिरकार पकड़ लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले के दो युवकों ने मगरमच्छ को पकड़ा है। इसके बाद ही वन विभाग के कर्मी आए।

शुक्रवार को दोपहर में पहलवान गुरूदीन विद्यालय के पास खदान के पानी में एक दवा का छिड़काव किया गया, इसकी गंध से मगरमच्छ पानी से बाहर आ गया। इस पर स्थानीय युवकों ने रस्सी के सहारे मगरमच्छ को दबोच लिया। वन कर्मी भी सक्रिय हो गए। इसके बाद वन कर्मियों ने इसे ले जाकर राजघाट बांध में छोड़ दिया। उधर, वन कर्मियों का कहना है कि पिछले दिनों गोविंद सागर बांध के साइफन व गेट खोले गए थे। इससे छोड़े गए पानी के साथ ही मगरमच्छ नहर से होकर सहरिया बस्ती में पहुंच गया था। वह कई दिनों से खदान में छिपा बैठा था। वह रात्रि में ही खदान से बाहर निकलता था। दिन में लोगों की आवाज सुनकर खदान में छिप जाता था। इस सूचना से बस्ती के लोगों की रातों की नींद गायब हो गई थी, उन्हें अनहोनी की चिंता सताने लगी थी। इस मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया गया। रात व दिन में गश्त कर मगरमच्छ पर निगरानी रखी गई, तब जाकर आज मगरमच्छ हाथ लग सका है। मगरमच्छ पकड़ने वालों में वन विभाग के उमराव प्रसाद, वेद प्रकाश शुक्ला, मुन्ना माली शामिल रहे। ललितपुर वन रेंजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर राजघाट बांध में छोड़ दिया है। कई दिनों से वन कर्मी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed