फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crisis in treatment at 22 Ayurveda and Homeopathy hospitals

Lalitpur News: आयुर्वेद और होम्योपैथी के 22 अस्पतालों में इलाज का संकट

Tue, 13 Oct 2026 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crisis in treatment at 22 Ayurveda and Homeopathy hospitals
क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी कार्यालय
ललितपुर। जिले में आयुर्वेद और होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं चिकित्सकों की कमी से जूझ रही हैं। फार्मासिस्टों के मरीजों का उपचार करने पर रोक लगने के बाद भी डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने पर चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में 16 आयुर्वेद और छह होम्योपैथिक अस्पतालों में इलाज का संकट बना हुआ है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, चिकित्सकों की कमी के कारण प्रतिदिन 800 से अधिक मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए आसपास के अस्पतालों से डॉक्टरों को तीन-तीन दिन के लिए अटैच किया गया है। जिले में 32 आयुर्वेद, 24 होम्योपैथिक और दो यूनानी चिकित्सा पद्धति के अस्पताल संचालित हैं। आयुर्वेद और होम्योपैथी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने से इन अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। एक अस्पताल में औसतन 35 से 40 मरीज प्रतिदिन आते हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद के 16 अस्पतालों में नहीं मिल रहा नियमित उपचार
जिले में 32 आयुर्वेद अस्पतालों के लिए 35 चिकित्सकों की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष 24 चिकित्सक और एक अधिकारी समेत कुल 25 लोग कार्यरत बताए गए हैं। इनमें से पांच चिकित्सक झांसी में अटैच हैं। ललितपुर, महरौनी और तालबेहट नगर के अस्पतालों में दो-दो चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते 16 आयुर्वेद अस्पतालों में नियमित उपचार की व्यवस्था प्रभावित है। पहले फार्मासिस्ट मरीजों को परामर्श देकर दवाएं देते थे, लेकिन डेढ़ वर्ष से अधिक समय से उनके उपचार करने पर रोक लगी है। ऐसे में चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-------------------------

होम्योपैथिक और यूनानी अस्पताल भी प्रभावित
जिले में 24 होम्योपैथिक अस्पतालों के सापेक्ष चिकित्सकों के 25 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 18 चिकित्सक कार्यरत हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों की कमी के चलते छह अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था प्रभावित है। वहीं, जिले के दो यूनानी अस्पतालों में से एक में ही चिकित्सक तैनात है। दूसरा अस्पताल चिकित्सक के अभाव में प्रभावित है।
------------------------
फैक्ट फाइल : आयुर्वेद और यूनानी
आयुर्वेद अस्पताल : 32ृ
यूनानी अस्पताल : 2
चिकित्सकों के स्वीकृत पद : 37
वर्तमान में तैनात चिकित्सक : 25
गैर जनपद में अटैच चिकित्सक : 05
जिल में कार्यरत चिकित्सक : 19
चिकित्सकों के अभाव वाले आयुर्वेद अस्पताल : 16
फार्मासिस्टों के स्वीकृत पद : 34
तैनात फार्मासिस्ट : 4
रिक्त फार्मासिस्ट पद : 30
---------------------------
फैक्ट फाइल : होम्योपैथी
होम्योपैथिक अस्पताल : 24
चिकित्सकों के स्वीकृत पद : 25
तैनात चिकित्सक : 18
रिक्त चिकित्सक पद : 7
फार्मासिस्टों के स्वीकृत पद : 24
तैनात फार्मासिस्ट : 16
रिक्त फार्मासिस्ट पद : 8
--------------------------
चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में पास के अस्पतालों के चिकित्सकों को तीन-तीन दिन के लिए अटैच कर अस्पताल संचालित कराए जा रहे हैं। चिकित्सक उपलब्ध होने पर सभी अस्पतालों में तैनाती की जाएगी।
डॉ. राजेश शाक्य, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
------------------------
आयुर्वेद और यूनानी अस्पतालों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अटैचमेंट के सहारे काम चलाया जा रहा है। चिकित्सकों की मांग की गई है।
डॉ. विनीता भारती, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed