फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crisis: Farmers buying DAP of Rs 1350 for Rs 1700

संकट : 1350 की डीएपी 1700 में खरीद रहे किसान

Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crisis: Farmers buying DAP of Rs 1350 for Rs 1700
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-सिलावन। अफसर भले ही पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सोसायटी पर किसानों को निराशा हाथ लग रही है। महरौनी, पाली और बालाबेहट क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी हो रही है। 1350 रुपये की जगह 1700 रुपये तक में डीएपी बिक रही है।
तहसील महरौनी व पाली क्षेत्र में खाद का संकट बरकरार है। सोसायटी पर खाद नहीं है। सहकारी समिति महरौनी व बालाबेहट में पहुंच रहे किसान उदास होकर वापस हो रहे हैं। यही हाल अन्य सोसायटी का भी है। दुकानदार मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं। स्थिति यह है कि शासन द्वारा निर्धारित दाम 1350 रुपये की जगह 1600 से 1700 रुपये तक वसूल रहे हैं। कई किसान तो खाद लेने पहुंचते हैं, जहां दाम सुनकर बिना खरीदे ही वापस हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बुआई का समय चल रहा है। पलेवा के बाद खेत न सूख जाए या खाद की किल्लत न हो, इसलिए अभी से इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते खाद विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं। कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दुकानदार मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। इससे किसानों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल
सहकारी सोसायटी - 41
खाद की दुकानें - 300
सोसायटी पर उपलब्ध - 970 मीट्रिक टन
दुकानों पर उपलब्ध यूरिया- 14826 मीट्रिक टन
डीएपी - 3719 मीट्रिक टन
एनपीके - 4749 मीट्रिक टन
पोटाश - 58 मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed