फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   yubak ka mila sb

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Mon, 20 Aug 2018 12:14 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 20 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
yubak ka mila sb
police, lalitpur news - फोटो : demo
शहर कोतवाली अंतर्गत सतरवांस गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक शनिवार को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

सतरवांस गांव निवासी राकेश पुत्र वंदू कुशवाहा उम्र 30 वर्ष शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए जाने की कहकर निकला था।

देर शाम तक घर न आने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान रविवार सुबह जब उसका चाचा छोटेलाल खेत पर घास काटने पहुंचा तो उसे खेत में काम कर रहे घंसू ने राकेश का शव खेत में आम पेड़ के नीचे पड़े होने की सूचना दी।  जानकारी होने पर उसने मौके पर जाकर देखा तो राकेश खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, उसके गले में तौलिया का एक हिस्सा बंधा हुआ था। साथ ही तौलिया का दूसरा हिस्सा आम के पेड़ पर बंधा था। वही पेड़ की डाल में बंधी पॉलीथिन में मृतक का मोबाइल रखा हुआ था। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed