फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Altercation between the sons of a BJP councillor and a former city vice-president

Shahjahanpur News: भाजपा पार्षद और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष के बेटों में मारपीट

Thu, 29 Oct 2026 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Altercation between the sons of a BJP councillor and a former city vice-president
शाहजहांपुर। पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह के बेटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चौक कोतवाली पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिवाकर सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा शिवप्रताप 28 अक्तूबर को परिवार के साथ बाजार जा रहा था। गर्रा पुल के पास पार्षद प्रदीप सक्सेना के बेटे अनिरुद्ध सक्सेना और उसके साथियों ने उसे घेरकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, प्रदीप सक्सेना की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उनका बेटा अनिरुद्ध अपने मित्र अयांश मिश्रा के साथ ककरा पार्क गया था। वहां रुद्र प्रताप और शिवप्रताप ने आठ साथियों के साथ उसे घेरकर पीटा। आरोप है कि अनिरुद्ध की कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed