{"_id":"582765214f1c1b342fb3b531","slug":"woman-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ चलने के लिए बना रहा था दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथ चलने के लिए बना रहा था दबाव
lalitpur
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्राम पाचौनी निवासी धनीराम रजक उर्फ राजू शुरू से ही आशिक मिजाज का था। राजू पिछले कई दिनों से शारदा पर परिवार को छोड़ उसके साथ चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब शारदा ने उसकी बात नहीं मानी तो सिरफिरे ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर खुद फंदे पर झूल गया।
उसकी पहली पत्नी उसकी आशिक मिजाजी से परेशान होकर छोड़ दिया था। पहली पत्नी के चले जाने के बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया, लेकिन उसकी अपनी इस दूसरी पत्नी से भी संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल सके। राजू की आदतों से परेशान होकर वह उसे छोड़कर चली गई। अपनी आदतों से मजबूर राजू ने गांव की एक विवाहिता से प्रेम संबंध बनाए और उसे लेकर भाग गया। कुछ महीने दोनों साथ रहे, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों गांव लौट आए। महिला के परिजनों ने शर्मिंदा होकर गांव ही छोड़ दिया। अब राजू ने शारदा से ताल्लुक बढ़ाना शुरू कर दिया। शारदा के परिजनों ने इस पर एतराज जताया और पुलिस में शिकायत भी की थी।
राजू शारदा पर लगातार घर छोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन शारदा ने अपने मासूम बच्चों व परिवार की खातिर उससे संबंध खत्म कर लिए। इससे राजू सिरफिरा हो गया। पहले उसने महिला को मनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। इसी बात की रंजिश मानकर उसने शनिवार को शारदा की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के तीन मासूम बच्चे इस घटना से सदमे में है और पूरा गांव दहशत में है।