{"_id":"59306cbb4f1c1bcb63bdae13","slug":"two-brothers-attacked-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों पर हमलाकर चाकू से किया लहूलुहान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों पर हमलाकर चाकू से किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
fight, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बीत देर रात मुहल्ला नेहरू नगर में गुटका थूकने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद इतना बड़ गया कि एक युवक ने विपक्ष के दो सगे भाईयों पर चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब ठीक है।
मुहल्ला नेहरू नगर निवासी महेंद्र पुत्र कल्लू ने बताया कि बुधवार की रात करीब 09 बजे वह घर के बाहर बैठ कर गुटका खा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला वहीं से गुजरी तो उस पर गुटके के छींटे आ गए। इसी बात को लेकर महिला से कुछ कहासुनी हो गई और उसने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली। महिला ने घर जाकर अपने परिजनों से झूठ बोल दिया कि वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। यह सुनकर महिला का पति चाकू लेकर आया और सीधे उस पर हमला कर दिया है।
इस दौरान महेंद्र पूरी तरह से लहूलुहान हो गया। यह देख उसका भाई पवन बचाने के लिए आया तो हमलावर ने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। लोगों का जमावड़ा लगते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को शिकायत दे दी है।