फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   third marrige se women

तीसरी शादी रचाने वाले पति से क्षुब्ध महिला ने की पिटाई

Sat, 13 Jun 2015 12:41 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद स्थित कचहरी परिसर में शुक्रवार को मुकदमे की तारीख पर आयी एक महिला द्वारा जमकर बवाल किया गया। क्षुब्ध महिला ने पति की जमकर पिटाई कर दी। यह देख कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को बजे करीब आधा दर्जन महिलाएं एक मुकदमे की तारीख पर न्यायालय में आयी हुयी थीं। दोपहर के एक बजे जिला बार भवन के सामने बैठी एक महिला अपने पति को देखते ही आग बबूला हो गयी और झल्लाते हुए उसने अपने पैर की एक चप्पल निकाली और पति को दे मारी। अभी उसने चप्पल मारी ही थी कि पीछे से 4-5 महिलाएं भी वहां आ गयीं और उस महिला के पति को मारने दौड़ीं। पहली महिला ने चप्पल के साथ अब एक हाथ में ईंट भी ले लिया और सभी महिलाएं उक्त व्यक्ति को मारने लगीं। माजरा समझते ही उक्त महिला के पति ने वहां से दौड़ लगा दी और जिला न्यायालय परिसर में छिपकर किसी प्रकार अपना बचाव किया।
विज्ञापन


यह देख न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की भारी भीड़ जमा हो गयी। जानकारी के अनुसार महिलाएं उक्त युवक द्वारा तीसरी शादी किये जाने से नाराज बतायी गयी हैं। इसी वजह से उन्होंने उसकी पिटाई की है और न्यायालय परिसर में हंगामा काटा। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी पहुंच गये थे और किसी प्रकार मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed