{"_id":"598cb6214f1c1b012d8b47dc","slug":"thieves-targeted-a-house-houset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना
Fri, 11 Aug 2017 01:08 AM IST
amarujala
amarujala
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
police lalitpur news
- फोटो : demo
Link Copied
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार राजपूत कालोनी स्थित देवी मंदिर के पास अनुरागेंद्र पुत्र शत्रुघन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। यहां रहकर वह ठेकेदारी के साथ गांव में खेती का काम भी देखते हैं। अनुरागेंद्र ने बताया कि सात अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गांव आलापुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे जब वह लौटकर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी से तीन तोले का सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, अंगूठी, पायल दो सौ ग्राम और पंद्रह हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। इसके अलावा चोरों ने कंप्यूटर सेट, एएलईडी टीवी और म्यूजिक सिस्टम को भी चोरी कर लिया है। चोरी की घटना की सूचना पर नई बस्ती चौकी प्रभारी सुनील त्रिपाठी ने मौके पर पड़ताल की और पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।