पानी में मिला नवजात का शव
सूचना के काफी समय बाद कोतवाली पुलिस मौके पर गई।
तालबेहट जल संस्थान से तरगुवा गांव जाने के लिए सीतापाठ होकर रास्ता है , यहां सुबह के समय लोग घूमने जाते है। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ लोगों ने नाले के पास एक नवजात का शव पानी में उतराता देखा। इसके बाद उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। सूचना के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
लोगों का अनुमान है किसी महिला ने लोक लाज के भय से अपने पाप को छिपाने के लिए उसे फेंक दिया है। मौके पर नवजात के शरीर पर जलीय जीवों के घाव के निशान थे।