{"_id":"5ecd3c4999cc03452e220bff2ae0e943","slug":"suspicious-objects-were-examined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में एएसटीम के जवानों ने
विज्ञापन
सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक, माल गोदाम, बुकिंग बिंडो, वाहन स्टैंड,
साइकिल स्टैंड पर भ्रमण करके संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। प्लेटफार्म पर
मौजूद यात्रियों का संदिग्ध सामान भी चेक किया। इसी तरह, प्लेटफार्म नंबर
दो एवं तीन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया, अचानक हुई चेकिंग को देखकर
यात्री सकते में पड़ गए थे, लेकिन जब जीआरपी थानाध्यक्ष ने अवगत कराया कि
यह कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है,
जिसके बाद यात्रियों ने भी चेकिंग में सहयोग किया। इस दौरान कोई आपत्तिजनक
वस्तु अथवा संदिग्ध सामान नहीं मिला।