फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP oversight, four soldiers were missing

एसपी ने किया निरीक्षण, चार सिपाही गायब मिले

Sun, 17 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मातहतों की कार्यप्रणाली परखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की देर रात दो बजे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान चार पुलिस कर्मी गायब मिले।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे निकले पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह सबसे पहले कोतवाली पहुंचे। यहां चार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से गायब पाने पर एसपी ने उन्हें अर्दली रूम में दंडित करने का निर्देश दिया। इन सिपाहियों में रामकृष्ण, सुमित नारायण, सुरेश वर्मा व रामप्रकाश दोहरे शामिल हैं।

कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने सर्राफा बाजार का रुख किया। यहां बीट पर तैनात पुलिस कर्मी मौजूद मिले। पिछले दिनों अज्ञात बदमाशों के निशाने पर रहे नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल के आवासों व प्रतिष्ठानों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। सबसे पहले एसपी मुुहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद वह कैलगुंवा रोड स्थित एंब्रोसिया कालोनी पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद वह परिणय वैन्कट हाल की तरफ गए।

चौकियों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने बांसी व बिरधा चौकी का औचक निरीक्षण किया। शनिवार की शाम करीब छह बजे अचानक बांसी चौकी पहुंचकर उन्होंने चौकी इंचार्ज से लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की और अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी चौकी का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने बिरधा चौकी का रुख किया। बिरधा चौकी में उन्होंने अभिलेखों के उचित रखरखाव का निर्देश दिया। इस दौरान पीआरओ एसपी शमीम खान मौजूद रहे।


भविष्य में भी इसी तरह के निरीक्षण किया जाएगा। रात के समय ड्यूटी से नदारद रहने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में लापरवाह पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   
    - बालेंदु भूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed