{"_id":"6ad3d7c4357cbeb7be073e4a","slug":"fir-registered-against-three-individuals-including-an-elderly-man-for-molestation-three-days-later-deoria-news-c-208-1-deo1019-194607-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दिन बाद बुजुर्ग समेत तीन पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दिन बाद बुजुर्ग समेत तीन पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज
Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन आरोपी बुजुर्ग समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़ित तीन दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा था। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 13 अक्तूबर को घर के बाहर हैंडपंप के पास खड़ी थी। आरोप है कि उसे पड़ोसी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पास बुलाया और छेड़खानी करने लगा। इसी दौरान किशोरी की बड़ी बहन वहां पहुंची और किशोरी को घर ले गई।
आरोपी के घर उलाहना देने पर वह मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित परिवार घटना के बाद से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पर भाग-दौड़ करने लगा। आरोपी पक्ष प्रभावशाली होने से पुलिस मामले को दबाए रही। मामला जब पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो स्थानीय पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि द्वारिका यादव और कैलाश यादव और पड़ोसी नाम-पता अज्ञात पर छेड़खानी और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इंस्पेक्टर को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।