{"_id":"595becdc4f1c1baa2a8b48e0","slug":"sides-on-two-sides-sticks-up-to-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
fight, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत बुधेड़ी गांव में सोमवार को हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बुधेड़ी गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र सीताराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जुलाई की शाम छह बजे गांव के ही दिनेश, सोनू, बेटू और उनके पिता राजेंद्र सिंह यादव पुत्र रामप्रसाद ने मेरे परिवार के लोगों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष से दिनेश पुत्र राजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही अनरथ पुत्र सीताराम, धीरज सिंह पुत्र सीताराम, अजय कुंवर पुत्र सीताराम और सुखवती पत्नी अनरथ यादव ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के आठों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मारपीट का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत सौरईं गांव में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जाखलौन थानांतर्गत रायपुर गांव निवासी महिला गीता पत्नी सोहन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सौंरई गांव निवासी मोतीलाल पुत्र वारेलाल, भरत, चार्ली पुत्रगण मोतीलाल और आजाद सिंह पुत्र आनंदी यादव ने रविवार को रात नौ बजे घर में आकर अकारण ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ मामला दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत गांधीनगर मोहल्ले में 18 दिसंबर को हुए विवाद में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने एक नामजद समेत छह अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांधीनगर मोहल्ला निवासी नम्रता पत्नी कुलदीप कौशिक ने न्यायालय में तहरीर देकर बताया कि 18 दिसंबर की शाम चार बजे चंडी मंदिर रोड निवासी दीपक उर्फ सुधीर पुत्र विनोद पुरोहित और पांच-छह अन्य व्यक्तियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने जांच में गाली-गलौज की बात कही, जबकि मारपीट की घटना से इंकार किया। आरोपी पर गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अपहरण का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत कैलगुंवा तिराहे से एक किशोर का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विरारी गांव निवासी जयराम सिंह पुत्र मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा 14 वर्षीय बेटा अजय रविवार को दोपहर बाद ढाई बजे बाजार सामान लेने गया था। फिर लौटकर नहीं आया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।