फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape and abortion

नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भपात कराया

Thu, 26 May 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
rape and abortion
rape, lalitpur news - फोटो : demo
नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भपात कराया
विज्ञापन


ललितपुर (ब्यूरो)। सौजना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी।

पीड़ित ने बताया कि दो माह पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाले की भांजी उसके घर आई। वह उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर लिवा ले गई। वहां पहले से मौजूद युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के लगातार शोषण करने से पुत्री गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने इस मामले की पूरी जानकारी अपनी भाभी को दी।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने आठ दिन पहले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए सौजना थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की कोशिश में जबरन राजीनामा कराया

ललितपुर। दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराने महिला थाना पहुंचे दंपति पर दबाव डालकर राजीनामा कराने का आरोप पुलिस पर लगाया गया है। पीड़िता ने आईजी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना तालबेहट के एक ग्राम निवासी महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि छह मई को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके चचिया ससुर आए और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, जिसका उसने विरोध किया।

विरोध करने पर मौके पर पहुंची आरोपी की पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसका बांया हाथ टूट गया। पति के आने पर उसने पूरी जानकारी दी। दंपति ने तालबेहट थाना में मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने में सुनवाई न होने पर दंपति ने अपर पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना की जानकारी दी।

एएसपी ने मामले को महिला थाने मेें भेज दिया। आठ मई को महिला थाना से पीड़िता को बुलाया गया। वहां पहले से आरोपी मौजूद थे। दंपति का आरोप है कि महिला पुलिस ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। जब हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो उनके साथ गालीगलौज कर जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए। कोरे कागज पर बाद में राजीनामा लिखकर थानाध्यक्ष तालबेहट को भेज दिया। जब पीड़िता ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली, तो उन्हें बताया कि राजीनामा होने के बाद किस प्रकार की कार्रवाई होगी।


अपने साथ हुए धोखे की जानकारी मिलने पर पीड़ित दंपति ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक मो. इमरान से मिलकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही आईजी को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed