{"_id":"576d8fa94f1c1b0550b480d1","slug":"passenger-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत
lalitpur
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार को सुबह बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की झांसी ले जाते समय बबीना के पास मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सूखा राहत के पैसों की जानकारी करने के लिए तालबेहट स्थित एक बैंक आ रहा था। बाद में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा मऊ के मजरा रमेशपुरा निवासी देशराज (45) पुत्र आधार अहिरवार सुबह सूखा राहत के पैसों की जानकारी करने के लिए पास लेकर बैंक आ रहा था। रास्ते में वह कस्बा तालबेहट सरफयाना निवासी महेश पुत्र प्रताप नारायण बाइक पर सवार हो गया। इसके बाद रेलवे पुल के पास एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। इसके बाद देशराज को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। इलाज के लिए झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बाद में मृतक के पुत्र मुकेश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
गहराई से की जाएगी जांच: प्रभारी निरीक्षक
तालबेहट (ललितपुर)। बाइक दुर्घटना में मृतक देशराज के परिजनों ने बताया कि उन्हें अपने पिता की मौत में कुछ काला नजर आ रहा है। दिन में दुर्घटना होने के बाद भीड़ वाले इलाके से ट्रैक्टर का भाग जाना। बाइक चालक को अधिक नुकसान न होकर पीछे बैठे देशराज को गंभीर चोटें आना। इसके बाद दुर्घटना की सही समय पर सूचना न देना, यह बातें मामले में संदिग्धता जता रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।