फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not to vote on the question of Dbangon havoc

वोट न देने की शक पर दबंगों का कहर

Sat, 05 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सुनौरी के पूर्व प्रधान के आधा दर्जन समर्थकों ने बुधवार की रात एक दलित एवं उसकी पत्नी की पिटाई करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। बाद में उसके झोपड़े में आग लगा दी। दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनौरी में क्षेत्र के दबंग एवं आपराधिक छवि के रामजी यादव उर्फ बब्बू की पत्नी  श्रीमती आशा ग्राम प्रधान थी। इस बार भी वह चुनाव मैदान में है। चुनाव में फतह पाने के लिए रामजी यादव के समर्थकों ने गांव के कुछ लोगों को वोट के लिए प्रलोभन दिया था। मतदान के बाद कुछ समर्थकों ने जब सुना की गांव के दलितों ने उन्हें वोट नहीं दिया तो बुधवार की रात आधा दर्जन समर्थक एक बोलेरो से गांव के लल्लू पुत्र हल्के बसोर के यहां गए।
विज्ञापन


 वहां, उन्होंने उससे वोट के लिए दिए गए पैसे देने के बाद वोट न देने का उलाहना देते हुए पैसे वापस करने की मांग करने लगे, जिस पर उसने उन्हें ही वोट देने की बात बताई। इसके बाद दबंगों ने उसके घर में घुस कर उसे एवं उसकी पत्नी फूलवती को मारा तथा उसे जबरन बोलेरो में पटक कर कहीं ले जाने का प्रयास करने लगे, जिस पर वह लोग चिल्लाए। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए। तब तक दबंगों ने दलित की झोपड़ी में आग लगा दी। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह मय पुलिस बल के मौके पर गए। तब तक आरोपी भाग गए थे। बाद में लल्लू पुत्र हल्के की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रामजी यादव उर्फ बब्बू तथा उसकी पत्नी एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने, झोपड़े में आग लगाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। देर शाम कोतवाली पुलिस ने सुनौरी मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी रामजी यादव उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह ने बताया कि दलित के घर पर सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी - एसपी
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने दलित एवं उसके आसपास रहने वाले लोगों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अपराधी को ग्राम पंचायत चुनाव में दिए लाल कार्ड के आधार पर नोटिस देने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। बाद में कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने वोट के लिए दलितों को प्रलोभन दिया था। वोट न मिलने की बात के चलते आधा दर्जन लोगों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।


हर सरकार में बदल लेता है पाला
तालबेहट (ललितपुर)। आरोपी रामजी यादव की आपराधिक इतिहास देखते हुए पुलिस ने बताया कि हर सरकार में वह अपना दल बदल लेता है। आरोपी पर कोतवाली तालबेहट में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती जैसे कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed