फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Millions of fraud

लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 29 Sep 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

 

मुहल्ला चांदमारी निवासी युवक सीमावर्ती मप्र के जिला सागर निवासी दो साथियों के साथ कुछ महीनों से मथुरा में किराए से रह रहा था। पुजारियों का आरोप है कि 16 सितंबर को तीनों युवकों ने उनसे कहा कि विशाखापट्टनम स्थित शारदा पीठ में यज्ञ का अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें सैकड़ों पंडितों की आवश्यकता है। अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भोजन इत्यादि के साथ ही 7,100 रुपये दक्षिणा भी मिलेगी। आरोप है कि तीनों युवकों ने अनुष्ठान में प्रतिभाग कराने के नाम पर लगभग 500 पुजारियों से 500 रुपये नकद सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करा लिए। 24 सितंबर को सागर निवासी युवक लगभग डेढ़ सौ पुजारियों को मथुरा से ट्रेन में लेकर विशाखापट्टनम रवाना हुआ, जबकि शेष पुजारी स्थानीय युवक के साथ रवाना हुए। सागर के दोनों युवक होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर पुजारियों को चकमा देकर चंपत हो गए। 

पुजारियों ने इसकी जानकारी स्थानीय युवक के साथ विशाखापट्टनम जा रहे पुजारियों को फोन पर दी, तब तक पुजारी नागपुर पहुंच चुके थे। यहां से पुजारी युवक के साथ विशाखापट्टनम पहुंच गए, जहां कोई आयोजन नहीं किया गया था। पुजारियों ने युवक से रुपये वापस मांगे तो उसने मथुरा चलकर रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। पुजारी उसे लेकर समता एक्सप्रेस से मथुरा जा रहे थे। इसी बीच, युवक के भाई ने ललितपुर जीआरपी को सूचना दी कि पुजारी उसके भाई को बंधक बनाकर ले जा रहे हैं। सोमवार की सुबह नौ बजे समता एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर रुकने पर जीआरपी जैसे ही शिकायतकर्ता को लेकर उसके भाई के पास पहुंची, पुजारियों में रोष फैल गया। उन्होंने युवक के भाई की पिटाई कर दी और आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द करके धोखाधड़ी के आरोप में मामला पंजीकृत कराने की मांग करने लगे।

 हंगामे के चलते ट्रेन आधा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद दोनों पक्षों को जीआरपी थाने ले जाया गया, जहां पुजारियों ने तीनों युवकों पर धोखाधड़ी और युवक के भाई पर पुजारियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दे दिए। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा के प्रयास चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed