फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Locks snapping cash and jewelry clean

ताले चटकाकर नकदी और जेवर साफ

Sun, 27 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Locks snapping cash and jewelry clean
महरौनी (ललितपुर)। नगर के मंडी रोड स्थित सूने पडे़ मकान में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताले चटकाकर हजारों रुपये की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


शांतिबाई पत्नी पूरनलाल वृद्धा है, जो पति की मौत के बाद मंडी रोड स्थित अपने मकान में रहती है। उसने अपने खर्च के लिए मकान के तीन कमरों में किराएदार रखे हैं। रविवार को महिला अपनी रिश्तेदारी में गयी थी और अन्य सभी किराएदार भी छुट्टी पर अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब महिला घर वापस लौटी तो उसने मुख्य द्वार सहित भीतर के तीन कमरे के ताले टूटे व सामान बिखरा पडा देखा तो सन्न रह गयी। जब सामान की पड़ताल की तो नकदी और जेवर गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पता चला कि एक किरायेदार की महरौनी निवासी एक मौसी की लड़की को चोरी की रात मकान में देखा गया था। गृहस्वामिनी की ओर से कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में डेढ़ किलो चांदी के जेवर और छह हजार रुपये नकद की चोरी बताई गयी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।


तीन मकानों के ताले चटकाए
शिक्षक कालोनी में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग तीन मकानों के ताले तोड़कर घर खंगाल डाले, लेकिन चोरों को कोई कीमती सामान हाथ नहीं लग सका।

शिक्षक कालोनी निवासी पूर्व ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह के मकान के मुख्य द्वार का ताला तोडा और फिर किराएदार एक शिक्षक के कमरे सहित भवन के ऊपरी भाग में संचालित एक एनजीओ दफ्तर के कक्षों के ताले और लोहे की अलमारियों को तोडकर चोरों ने इत्मीनान से सारा सामान खंगाल डाला, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed