फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Loan in the name of bringing millions Hdpe

ऋण दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

Fri, 14 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 14 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोंड़ा निवासी दिनेश कुमार का आरोप है कि एक होमगार्ड समेत दो लोगों ने उसके तथा परिचितों को ऋण दिलाने का आश्वासन देकर प्रति आवेदक तीन हजार रुपए जमा कराने को कहा। बातों में आकर उसने अपने साथ दिनेश, गुड्डी, संतोष, रहीस, मेहरबान, विक्रम, रविशंकर, प्रीतम, मनोज, श्यामलाल, बालचंद, रामनाथ, रामशंकर, मिठन, ऊदल, दशरथ, भैयालाल, मथुरा निवासीगण ग्राम रोंड़ा, भागचंद, अनिल, राघवेंद्र, प्रकाश, लल्लू, जागेश्वर, माखन, श्यामपाल, फूलचंद, राजेश, गोमती,  हरपाल, राजाराम निवासीगण ग्राम जरया थाना कोतवाली महरौनी, केहर, प्रेमबाई निवासीगण ग्राम सोमगर महरौनी, सुकनंदन, तेजराम, निवासीगण ग्राम मिदरवाहा महरौनी, रामसेवक, गुड्डी, बहादुर, राकेश, बाबूलाल, बिंद्रावन निवासी भीमपुरा दैलवारा, नरेश, विनय निवासी ग्राम देवामाता टपरियन, सुनील निवासी कल्यानपुरा बांसी, महेंद्र निवासी ग्राम बंगरिया पाली से तीन - तीन हजार रुपए लेकर दोनों व्यक्तियों को दे दिए। पत्रावलियां तैयार कर 40 दिन में ऋण दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसी को ऋण नहीं दिलाया गया। रुपए वापस मांगने पर उसे गाली- गलौज कर धमकी दी गई। वहीं, दूसरी ओर परिचित ग्रामीण उससे रुपए वापस मांग रहे हैं। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed