{"_id":"59306db04f1c1bcb63bdae35","slug":"killed-the-truck-s-luggage-to-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का सामान लूटने के लिए की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक का सामान लूटने के लिए की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
तालबेहट क्षेत्र के शहजाद बांध में चार मई को मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ट्रक चालक था और उसके सहायक ने ही अपने साथियों के साथ ट्रक में लदा सामान लूटने के उद्देश्य से उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जनपद बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम खिरना निवासी फुरकान खान पुत्र मौसम खान के रूप में हुई थी। मृतक ट्रक चालक था, जो गुड़वांग की वरुना इंटीग्रेटिड लोजिस्टक प्राईवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। घटना के एक दिन पूर्व वह मैसूर से ट्रक क्रमांक एचआर 47 बी-7795 में सामान लोड करके लखनऊ जा रहा था। इसके साथ सह चालक सुदीप यादव पुत्र राजेश्वर यादव निवासी ग्राम उनासी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद भी था।
संदीप ने सामान और ट्रक हड़पने की नीयत से अपने गांव के ही पुष्पेंद्र यादव पुत्र कश्मीर यादव के साथ मिलकर उसके सर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की और शव को शहजाद बांध में फेंक दिया था। वहीं दूसरी ओर जब ट्रक लखनऊ तक नहीं पहुुंचा तो कंपनी प्रबंधन ने सात मई को उरई कोतवाली में ट्रक के गायब होने के संबंध में चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। उरई पुलिस ने ट्रक को जीपीएस लोकेशन से ट्रेस किया तो पुलिस ने ट्रक को लावारिस अवस्था में जसवंत नगर इटावा से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
ट्रक चालन व सह चालक दोनों की गायब थे। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों की सूचना पर सहचालक संदीप को उरई पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर संदीप ने जुर्म कबूल लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग होने वाला व्हीलपाना भी बरामद कर लिया है। खुलासा के दौरान तालबेहट सीओ व कोतवाली समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।