{"_id":"579a5a5a4f1c1bf62e21ef4c","slug":"jamni-immersed-in-the-river-found-the-body-of-the-snake-charmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनी नदी में डूबे सपेरे का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामनी नदी में डूबे सपेरे का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
river, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पचौंडा के समीप जामनी नदी में बुधवार के दिन दोपहर को डूबे सपेरा युवक का शव बृहस्पतिवार की शाम को 28 घंटे बाद छपरट पुल से लगभग आधा किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरवर नाथ (45) निवासी ग्राम पचौंडा बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे अपने घर से निकला था। लगभग तीन बजे वह गांव से एक किलोमीटर दूर जामनी नदी के किनारे बैठा था। इसी दौरान वह फिसलकर नदी में जा गिरा। सूचना पाकर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुधवार को काफी खोजबीन की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।
अंधेरा हो जाने के कारण रात को तलाश रोक दी गयी थी। बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर नदी में सर्च आपरेशन शुरू किया। शाम को लगभग सात बजे गोताखोरों को छपरट पुल से लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी में सपेरा का शव मिल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।