फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A youth was arrested with half a kilo of hashish in Panthaghati.

Shimla News: पंथाघाटी में आधा किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with half a kilo of hashish in Panthaghati.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छोटा पुलिस ने पंथाघाटी में 505 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मूल रूप से नेपाल का रहने वाला युवक वर्तमान में रोहड़ू के चिड़गांव में रहता था। आरोपी विजय बाथा मगर (22) मूल निवासी जिला सल्यान, नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पंथाघाटी में सुपर मार्ट के पास सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी युवक के कब्जे से 505 ग्राम चरस हुई। एएसपी शिमला मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस ने युवक से चरस बरामद की है। आरोपी से पूछताछ करके मामले में और तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article