फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against unknown person in connection with a firing incident in Nagla Salaru

Roorkee News: नगला सलारू में फायरिंग के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against unknown person in connection with a firing incident in Nagla Salaru
कोतवाली क्षेत्र के नगला सलारू गांव में 14 अक्तूबर को हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर के दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

14 अक्तूबर को नगला सलारू गांव में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान पुलिस को 12 बोर के दो खाली कारतूस मिले जिन्हें कब्जे में लेकर साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि फायरिंग के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed