{"_id":"6ad11ba9eca8d3d13307249f","slug":"fir-registered-in-case-involving-the-deaths-of-three-people-including-a-woman-etah-news-c-163-1-eta1014-158468-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला सहित तीन लोगों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला सहित तीन लोगों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। लड़सिया गांव के पास 14 अक्तूबर को हुए भीषण सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लड़सिया निवासी अवनेश कुमार ने तहरीर देकर कार चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में लिखा है कि 14 अक्तूबर को अवनेश के भाई भूपेंद्र सिंह और मां सरोजनी देवी बाइक से गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:20 बजे अलीगंज की ओर से आ रही कार के चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद कार ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में लड़सिया निवासी सरोजनी देवी, सिमरई निवासी सैफ मोहम्मद और दहलई निवासी अश्वनी की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में कुछ लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत से परिवारों में शोक छा गया। परिजन ने अपने-अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। वहीं, अश्वनी का कंपिल स्थित अटैना घाट पर जल प्रवाह किया गया। हादसे से क्षेत्र में भी शोक का माहौल रहा।