फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Including handcuffs , escaped from the police station Crook

कोतवाली से हथकड़ी समेत बदमाश फरार

Sat, 30 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Including handcuffs , escaped from the police station Crook
thief, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बृहस्पतिवार की रात को चोरी का आरोपी हथकड़ी समेत कोतवाली से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपनी इज्जत बचाने के लिए आरोपी को फर्जी मुचलके पर जमानत दे दी। वहीं, वह हथकड़ी भी अब तक गायब है, जिससे उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर नईबस्ती चौकी इंचार्ज मान सिंह पाल ने ललित पैलेस से बीस अप्रैल को लैपटॉप, दो मोबाइल व नकदी चोरी के करने के आरोपी को सिविल लाइन इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी रोनी एलेक्जेंडर निवासी मुहल्ला पिसनारी बाग बृहस्पतिवार की रात लॉकअप में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


देर रात आरोपी रोनी ने पहरा पर तैनात कर्मी से लघुशंका जाने की बात कहकर लॉकअप खुलवाया। इसी दौरान रोनी पहराकर्मी को चकमा देकर कोतवाली से मय हथकड़ी के भाग गया। आरोपी के कोतवाली से फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में कई  जगहों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। वहीं जिम्मेदारों ने कार्रवाई व फजीहत से बचने के लिए आरोपी को फर्जी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed