फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If you do not enter another student died

प्रवेश न मिलने पर एक और छात्र ने जान दी

Tue, 26 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 If you do not enter another student died
train, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। सरकार जहां बच्चों को पढ़ाने पर जोर दे रही है, वहीं जनपद में प्रवेश न मिलने पर एक और छात्र ने आत्म हत्या कर ली है। ललितपुर में रहने वाले छात्र ने आईटीआई में प्रवेश न मिलने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी है। रविवार को तालबेहट क्षेत्र में भी ग्यारहवी में दाखिला न मिलने पर विद्यार्थी ने मौत को चुन लिया था।
विज्ञापन


मैनपुरी के निजामपुरा गांव निवासी आशाराम राठौर करीब बीस साल पहले नगर के घुसयाना मुहल्ले में निवास करने लगा था। आशाराम चना बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। उसके चार पुत्रों में से दूसरे नंबर का पुत्र सौरभ (16) ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। सौरभ ने आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा दी थी। शनिवार को प्रवेश सूची में अपना नाम न पाकर वह उदास हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने सौरभ से निराश न होने की बात कही और पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी। दिन भर घर पर रहने के बाद रविवार शाम को सौरभ घर से सब्जी लाने की कहकर निकल गया। देर रात तक सौरभ के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को उप स्टेशन प्रबंधक रेलवे स्टेशन के जरिए सूचना मिली कि खंभा नंबर 1042/ 21 के पास एक किशोर का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, तो शव के पास से आधार कार्ड व हाईस्कूल की मार्कशीट मिली। आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान सौरभ राठौर के तौर पर हुई।


सौरभ की मौत की खबर सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि रविवार को तालबेहट के थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम सारसेड़ निवासी अभि ने ग्यारहवीं में दाखिला न मिलने पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed