{"_id":"96fc17d4ee270aaf95c4ac35a12adc09","slug":"hdpe-pretext-of-curing-mechanism-mantra-twenty-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र- मंत्र से इलाज का झांसा देकर हड़पे बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र- मंत्र से इलाज का झांसा देकर हड़पे बीस हजार
ललितपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जखौरा थाना अंतर्गत ग्राम मांडरी में एक टप्पेबाज तंत्र - मंत्र से इलाज करने का झांसा देकर मां - बेटी से 20,000 रुपयों की पोटली लेकर कागज की पोटली थमाकर चंपत हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम मांडी निवासी अमर सिंह की पुत्री अक्सर बीमार रहती है। बीती 21 अगस्त को बस स्टैंड पर मिले एक व्यक्ति ने तंत्र- मंत्र से उसकी पुत्री को ठीक करने की बात कही, लेकिन अमर सिंह ने उसकी बात पर गौर नहीं किया। इसके बाद वह निजी काम से मुख्यालय आ गया। कथित टप्पेबाज हरि सिंह बाबू जी निवासी ग्राम खिरिया थाना टीकमगढ़ नामक व्यक्ति उसके घर पहुंच गया। घर में मौजूद पत्नी से कहा कि उसे अमर सिंह ने पुत्री के इलाज के लिए भेजा है। मां - बेटी उसकी बातों में आ गई, इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अनुष्ठान शुरू कर दिया। उसने मां से 20,000 रुपये पोटली में रखकर लाने को कहा। पोटली रखवाने के बाद दोनों की आंखें बंद कराकर मंत्रोच्चारण करने लगा। इसी दौरान आंखें न खोलने की बात कहकर रुपयों की जगह कागज की पोटली रखकर चंपत हो गया।
अमर सिंह के पुत्र गब्बर सिंह ने जखौरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी का नाम और पता फर्जी प्रतीत हो रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।