फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanging deadbody

पेड़ की डाल से लटका मिला शव

Fri, 01 Jul 2016 01:22 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 01 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
hanging deadbody
हें‌गिंग - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत गाम कड़ेसरा बांसी में युवक का शव पेड़ की डाल से लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक मो. इमरान, सीओ कुंवर बहादुर सिंह सहित झांसी और ललितपुर की फील्ड यूनिट टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मौके की एक सुसाइड नोट भी मिला।  
विज्ञापन


ग्राम कड़ेसराबांसी निवासी जगभान पुत्र खेतसिंह का भांजा मृतक बलवान (20) निवासी गैदौरा थाना बार का रहने वाला है। उसका अपने मामा के यहां कड़ेसराबांसी आना जाना रहता है। मृतक के प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर तीन दिन पूर्व गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें वह नहीं आया था। उसे उस दिन काफी खोजा भी गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह गांव के लोगों ने उसका शव अपने मामा के खेत पर एक पेड़ की डाल पर झूमता देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक, एसएसआई विनोद सिंह मय पुलिस बल के मौके पर गए। मौके की स्थितियां संदिग्ध नजर आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया। झांसी और ललितपुर से आई फील्ड यूनिट की टीम ने नमूने लिए। मौके पर आई डॉग स्क्वाइड किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बाद में मृतक के मामा जगभान पुत्र खेतसिंह ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के चलते उसके भांजे की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला ही संदिग्ध नजर आता है। इसके चलते कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच के बाद जो सही होगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




मौके पर मिला सुसाइड नोट ही संदिग्ध नजर आ रहा
तालबेहट (ललितपुर)। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पास से हस्त लिखित एक सुसाइड नोट भी मिला है। जो कई पन्नों में है। मृतक काफी कम पड़ा था। ऐसी स्थिति में सुसाइट नोट की लेख संदिग्ध नजर आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। उनके अनुसार कही किसी शरारती तत्वों ने किसी को फंसाने के लिए सुसाइड नोट का ताना बाना बुना हो।



पैसों के लेन देन में तो नहीं हत्या कर लटका दिया गया शव
तालबेहट (ललितपुर)। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्हें गॉव के एक युवक से एक लाख सत्तर हजार रूपए लेना थे। जिसके चलते विपक्षियों ने मृतक को कुछ दिन पूर्व बुला कर रात में पानी लेने के बहाने अपने घर में भेज दिया और अंदर से कुंडी लगा ली। बाद में चिल्ला कर मृतक को बदनाम करने लगें थे। उनका मानना है कि कहीं पैसों के लेन देन में युवक की हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के लिए पेड़ पर लटका दिया हो। वहीं, दूसरी पुलिस यह भी मान रहीं है आरोपियों को फंसाने के लिए यह तानाबाना बुना गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed