फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Girls with promises of millions swindle

छात्राओं को प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी

Sat, 07 Jan 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Girls with promises of millions swindle
police, lalitpur news - फोटो : demo
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जन धन योजना को आधार बनाकर धोखाधड़ी से छात्राओं को घर बैठे रुपये कमाने का प्रलोभन देकर लाखों रुपये ऐंठ कर भागने वाले युवक व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्राम कुम्हैड़ी की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच सीओ महरौनी को सौंपते हुए तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि गांव के ही रहने वाले पिता पुत्र व एक अन्य व्यक्ति ने गांव में छात्राओं के घर गए और प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जन-धन योजना के खातों को लिंक करने के नाम पर आधार व पहचान पत्र ले गए। 5 अगस्त को उक्त लोगों द्वारा एक युवक को प्रस्तुत करते हुए उसका परिचय कराया। युवक ने योजना बताते हुए तीन हजार रुपये जमा कराते हुये 10 बच्चों को प्रतिदिन पढ़ाने के एवज में एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही। इसके अलावा अन्य सदस्यों को जोड़ने के एवज में 140 रुपये प्रति सदस्य देने की भी बात कही। बताया कि 30 सितंबर को फर्जी शपथ पत्र तैयार कराते हुए तीन हजार रुपये जमा करा लिये गये।
विज्ञापन


उसके बाद उक्त लोग बैठक की बात कहते हुए सारा रुपया लेकर भाग खड़े हुए। बताया कि उक्त लोगों द्वारा मुख्यालय स्थित मोहल्ला आजादपुरा में रानी लक्ष्मीबाई सेवा संस्थान के नाम से ऑफिस होने की बात कही गयी थी, लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं पाया गया। छात्राओं ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्रेशन कराते हुये उक्त लोगों ने छात्राओं से भारी मात्रा में रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूल कर लिये और भाग गये। अब पीड़ित छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराते हुये रुपये वापस दिलाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय अनुराधा दीक्षित, मोहनी, नेहा, सोनम, निक्की साहू, सीता निरंजन, वैशाली निरंजन, गोल्डी राजा, रजनी मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed