{"_id":"577abf474f1c1b6c117fa4ad","slug":"girl-friend-wife-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ पति को देख काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के साथ पति को देख काटा हंगामा
lalitpur
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई
- फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुुर)। कसबे के सिविल लाइन में एक मकान में उस समय जमकर हंगामा हुआ जब महिला के अचानक मकान पर पहुंच जाने पर वहां मौजूद उसके पति की प्रेमिका भागने लगी। बाद में पति उसकी पत्नी और प्रेमिका को कोतवाली लाया गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों कोतवाली में थे। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को बुलवाया था।
कोतवाली अंतर्गत एक गांव का युवक ईट भट्ठे पर काम करता था। काम के सिलसिले में वह जाखलौन क्षेत्र में काम करने गया था। वहां उसका एक युवती से प्रेम हो गया। इसके बाद उसने तालबेहट के सिविल लाइन में किराए से एक कमरा ले लिया, जबकि उसकी पत्नी समीप के गांव में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी।
गांव के किसी युवक ने पति की पूरी करतूत के बारे में उसकी पत्नी को जानकारी दे दी। सोमवार को उसकी प्रेमिका जब अपने प्रेमी से मिलने सिविल लाइन स्थित कमरे पर आई। उसके कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी वहां आ गई। पत्नी को देखते ही प्रेमिका ने छत से भागने की कोशिश की, परन्तु महिला के चिल्लाने पर मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मुहल्ले में जमकर बवाल हुआ। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई। पुलिस तीनों को अपने साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली में उन्हें देखने के लिए लोगों का मजमा लगा रहा।