फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gau hatyaakaand thande baste mein Bossy murder in cold storage

गौ हत्याकांड ठंडे बस्ते में

Mon, 02 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 gau hatyaakaand thande baste mein Bossy murder in cold storage
cow - फोटो : demo
कुम्हेड़ी (ललितपुर)। ग्राम कुम्हेड़ी में डेढ़ माह पूर्व दो गायों को बर्बर तरीके से मारने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। पुलिस द्वारा लगातार की गई छानबीन के बाद भी अब तक हत्यारे बेसुराग हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


17 मार्च को अज्ञात लोगों ने गांव के पन्नालाल कुशवाहा और रामचरन अहिरवार की गायों को घायल कर दिया था, बाद में उपचार के दौरान गायों की मृत्यु हो गई थी। यह घटना पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई थी, तमाम संगठनों व क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। एसपी ने सक्रियता दिखाते हुए कुम्हैड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज को हटा दिया था और टीमें गठित कर हमलावरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन, तब से अब तक पुलिस किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गिरफ्तारी तो छोड़ो, किसी के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना में महिलाओं की संलिप्तता होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों का कहना था कि महिलाओं को अपराधिओं की जानकारी है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की थी कि महिला पुलिस अधिकारिओं से जांच कराई जाए, लेकिन अब तक अपराधियों के पकड़ में नहीं आने के कारण गांव के लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने घटना का जद से जल्द पटाक्षेप करने की मांग की है। गौहत्या कांड में कई हिंदू संगठनों और गौ रक्षा समिति के सदस्यों ने उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी, लेकिन जांच सीमित रही। इतना ही नहीं संदिग्धों से पूछताछ केवल चौकी तक ही सीमित रही, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की दिशा भटकी
पुलिस शुरुआत में सही दिशा में जांच कर रही थी, लेकिन प्रेम प्रसंग के मामले सामने आने से पुलिस जांच से भटक गई। पुलिस ने गांव के दो सैकड़ा से अधिक लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए, लेकिन कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed