फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four injured in collision of truck and Bolero

ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में चार घायल

Fri, 01 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision of truck and Bolero
महरौनी  (ललितपुर)। बृहस्पतिवार की शाम महरौनी-मडावरा मार्ग पर ग्राम कुंआघोषी के समीप एक ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए। इसमें से चारों को झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


महरौनी-मड़ावरा रोड पर ग्राम कुंआघोषी और खिरिया लटकनजू के मध्य शाम लगभग चार बजे मडावरा की ओर से आ रहे ट्रक नंबर (यूपी 94 टी- 3411) और महरौनी से मडावरा की ओर जा रही बोलेरो (यूपी 94- एच 4022) में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे बोलेरो सवार ग्राम गिदवाहा निवासी धर्म (45) पुत्र ऊदल सिंह, नीरज सिंह (35) पुत्र बीरबल सिंह, हल्काई (40) पुत्र भैय्यन और नरेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरो की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों में बोलेरो चालक धर्म की हालत गंभीर बताई गई। यहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे की स्पष्ट वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो का अगला टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था।


हादसे के बाद ट्रक ग्राम कुआंघोषी निवासी पन्नालाल कुशवाहा के मकान के  बाहर रखी लगभग 40 पत्थर की फरसी व करीब आठ हजार गुम्मों को रौंदता हुआ घर समीप से निकले नाले में जाकर धंस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जेसीबी  मशीन के माध्यम से ट्रक को नाले से निकलवाया और बोलेरो को जेसीबी से बंधवाकर कोतवाली तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed