{"_id":"6aac4bfd49262527b30430fd","slug":"dowry-demanded-after-husband-gets-army-job-mau-news-c-295-1-mau1002-152128-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति की आर्मी में नौकरी लगने पर दहेज की मांग, विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति की आर्मी में नौकरी लगने पर दहेज की मांग, विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव निवासी खुशबू राजभर की तहरीर व एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने बुधवार की शाम पति कृष्णा राजभर सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि शादी के बाद पति की आर्मी में नौकरी लगने पर दहेज की मांग और तेज हो गई और सभी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
प्राथमिकी के अनुसार खुशबू की शादी 11 मई 2022 को गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के बिभरिया गांव के निवासी कृष्णा राजभर के साथ हुई। शादी के समय उनके पिता ने बाइक, सोने के आभूषण, गृहस्थी का सामान और चार लाख रुपये नकद उपहार स्वरूप दिया था। शादी के बाद से ही पति, ससुर दुर्गविजय राजभर और सास लालसा देवी कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मारपीट के बाद मामला परिवार न्यायालय मऊ पहुंचा था।
14 सितंबर 2024 को समझौते के आधार पर ससुराल के लोगों ने विदाई कराई थी। समझौते के बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। हाल ही में पति की आर्मी में नौकरी लगने के बाद पति का रवैया और सख्त हो गया। बीते 16 मार्च को सभी ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिए। दहेज में कार नहीं लाने पर घर में रखने से इनकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।