फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   firing at former pradhan

गैचवारा में पूर्व प्रधान के घर पथराव, फायरिंग

Sun, 26 Jun 2016 01:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 26 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
firing at former pradhan
गाेली - फोटो : demo pic
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम गैचवारा निवासी पूर्व प्रधान के घर जमीन के विवाद में पास के गांव निवासी विपक्षियों ने शनिवार रात हमला कर दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव किया। फायरिंग से कारतूस के छर्रे पूर्व प्रधान को लगे, जबकि पथराव में उसकी पत्नी, पुत्र व परिवार की एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


गैचवारा निवासी पूर्व प्रधान महेश अहिरवार का जमीन को लेकर बड़ौरा निवासी एक व्यक्ति से काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार रात साढ़े आठ बजे विपक्षी अपने साथियों सहित उसके घर पहुंचा और बंदूकों से फायर व पथराव शुरू कर दिया। करीब दस से 15 मिनट तक पथराव व फायरिंग करने के बाद आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग निकले। आरोपियों के हमले से पूर्व प्रधान महेश अहिरवार के शरीर में कारतूस के छर्रे लग गए, वहीं पथराव में उनकी पत्नी रामकुंवर, पुत्र अजय व परिवार की ही राजकुमारी घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


देर रात तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी, इस कारण आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed